CG: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा और दोस्त किया हालत गंभीर रायगढ़:- जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। पुसौर थाना क्षेत्र के तिलगी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में दर्रामुड़ा गांव निवासी मोहन केंवट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा और दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, मोहन केंवट अपने बेटे और दोस्त के साथ गांव के पास एक वैद्य के पास जा रहा था। जैसे ही वे तिलगी मोड़ पहुंचे, पीछे से आ रहे एक बेकाबू ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक गड्ढे में जा गिरी और ट्रैक्टर भी पलट गया। स्थानीय लोग जब तक मौके पर पहुंचे, चालक वाहन छोड़कर फरार हो चुका था। Post Views: 132 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG ब्रेकिंग : तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स में भर्ती… CG: घुमने जाने से मना करने पर दोस्त ने चाकू गोदकर की दोस्त की हत्या, ये है पूरा मामला