CG: SIR सर्वे में लगे BLO पर जानलेवा हमला, ईंट मारकर फोड़ा सिर, आरोपी गिरफ्तार दुर्ग :- दुर्ग जिले में SIR सर्वे के दौरान BLO पर जानलेवा हमला है. जिले के खुर्सीपार क्षेत्र में बीएलओ एवं सहायक शिक्षक रुपेश कुमार जोशी पर शराबी युवक ने ईंट से जानलेवा हमला कर दिया.घटना के बाद प्रार्थी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी जावेद हुसैन के खिलाफ बीएनएस एक्ट की धारा 109, 132 और 121(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है. कैसे किया हमला आपको बता दें कि खुर्सीपार क्षेत्र में सहायक शिक्षक रुपेश जोशी निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र 65 भिलाई नगर के भाग संख्या 117 में मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम कर रहे थे. 25 नवंबर को निगमकर्मी कार्तिक और दिनेश के साथ लक्ष्मीनारायण वार्ड के गोकुल नगर में घर-घर सर्वे कर रहे थे. इसी दौरान आरोपी जावेद हुसैन वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए उन्हें धमकाने लगा. जावेद हुसैन ने अचानक ईंट उठाकर रुपेश जोशी के सिर पर वार करने की कोशिश की, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई. रुपेश के साथ मौजूद साथियों ने बीच बचाव करके उसकी जान बचाई. बीएलओ ने की सुरक्षा की मांग घटना से नाराज जिले के बीएलओ बुधवार को दुर्ग कलेक्टोरेट पहुंचे और कलेक्टर से मुलाकात कर संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की. बीएलओ सतीश कुमार चंद्राकर ने बताया कि कई शिक्षकों की एसआईआर ड्यूटी लगी है, ऐसे में जोखिम बढ़ जाता है. कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी. Post Views: 160 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: ढाबे में युवक की निर्मम हत्या, आरोपी मिस्त्री ने बस इतनी सी बात पर ले ली जान Commonwealth Games 2030: भारत को मिली 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद बनेगा खेलों का वैश्विक केंद्र