CG: इस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को पुलिस ने किया गिरफ्तार अंबिकापुर:- छत्तीसगढ़ में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना भारी पड़ गया। इस मामले में सीतापुर थाना पुलिस ने आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। आपको बता दें इस मामले में एक दिन पहले शिकायत के आधार पर सीतापुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आकांक्षा टोप्पो को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है। Post Views: 235 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक की फांसी पर लटकी मिली की लाश, इलाके में हड़कंप CG: ट्रक में भूसा परिवहन की आड़ में गांजा की तस्करी, 12 क्विंटल जब्त, तीन आरोपित गिरफ्तार