कोंडागांव : कोंडागांव जिले में सुरक्षा बलों ने मंगलवार देर शाम एक मुठभेड़ में दो खूंखार नक्सलियों को मार गिराया। यह घटना कोंडागांव-नारायणपुर सीमा पर किलम-बरगुम जंगल में हुई। मुठभेड़ स्थल से AK-47 राइफल, विस्फोटक और नक्सली सामग्री बरामद की गई। कोंडागांव पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार ने घटना की पुष्टि की माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर कोंडागांव DRG और बस्तर फाइटर्स की टीम ने अभियान शुरू किया था। गोलीबारी में पूर्वी बस्तर के कुख्यात माओवादी कमांडर DVCM हलदर (8 लाख का इनाम) और ACM रामे (5 लाख का इनाम) मारे गए। दोनों पर कुल 13 लाख रुपये का इनाम था। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के शव कोंडागांव लाए और इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया। अन्य नक्सलियों की मौजूदगी की आशंका को देखते हुए अभियान जारी है। Post Views: 248 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG News: सीरियल ब्लास्ट की प्लानिंग नाकाम, 3 बोतल बम और 2 टिफिन बम बरामद, राज्यपाल रमेन डेका का बीजापुर दौरा रद्द सुरक्षाबलों की बड़ी कार्यवाही : थाना उसूर, थाना जांगला एवं थाना नेलसनार क्षेत्र में विस्फोटक के साथ 02 ईनामी माओवादियों सहित 22 माओवादी गिरफ्तार