रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने पांच नवगठित जिलों के लिए वाहन पंजीयन कोड आबंटित कर दिए हैं, जिससे इन क्षेत्रों में वाहनों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को और सुगम बनाया जा सके। परिवहन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ने इस संबंध में राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित की है, जो प्रशासनिक और जन सुविधा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए जिलों को मिले ये कोड- जारी अधिसूचना के अनुसार, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी को सीजी 32, सारंगढ़ बिलाईगढ़ को सीजी 33, खैरागढ़ छुईखदान गंडई को सीजी 34, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर को सीजी 35 और सक्ती को सीजी 36 मिला है। Post Views: 278 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG Breaking : मारा गया नक्सलियों का सबसे बड़ा कप्तान ‘नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू’.. गृहमंत्री अमित शाह ने फिर दोहराया माओवाद के खात्मे का डेडलाइन CG Weather News : छत्तीसगढ़ के इन जिलो में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, अगले तीन घंटे में आंधी – बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी