CG News : कुएं की सफाई के दौरान दो सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम बिलासपुर : जिले के कोटा ब्लॉक अंतर्गत करही कछार गांव के डिपरापारा मोहल्ले में एक दुखद हादसा सामने आया है। घर के कुएं की सफाई के दौरान दो सगे भाइयों, दिलीप पटेल और दिनेश पटेल, की दम घुटने से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है और इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कुएं में ऑक्सीजन की कमी के कारण यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी के अनुसार, डिपरापारा निवासी दिलीप पटेल अपने घर के कुएं की सफाई के लिए उसमें उतरा था। सफाई के दौरान वह पानी में डूबने लगा। अपने भाई को बचाने के लिए दिनेश पटेल भी कुएं में कूद गया। लेकिन, दोनों भाई कुएं से बाहर नहीं निकल सके। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बेलगहना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों भाइयों के शवों को कुएं से बाहर निकाला। बेलगहना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि कुएं में जहरीली गैस या ऑक्सीजन की कमी इस हादसे का कारण हो सकती है। Post Views: 258 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG News : मां के साथ जा रहे बछड़े को कार ने रौंदा, सीसीटीवी में कैद हुई दिल दहलाने वाली घटना …. देखे पूरा वीडियो CG : कांस्टेबल की बर्खास्तगी मामले में SP को अवमानना नोटिस, बहाली आदेश की अवहेलना पर हाईकोर्ट का रुख सख्त