कांकेर : जिले में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। कांकेर थाना क्षेत्र के एमजी वार्ड में नदी में डूबने से तीन साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। मृत बच्चे की पहचान शिवासु बाल्मीकि के रूप में हुई है। इस घटना ने आंगनबाड़ी की लापरवाही को उजागर किया है, जहां बच्चे रोजाना की तरह गए थे। बता दें कि मासूम बच्चे आंगनबाड़ी में समय बिताने के बाद नदी की ओर चला गया, जहां यह हादसा हुआ। आंगनबाड़ी कर्मचारियों की लापरवाही के कारण बच्चों की देखरेख में कमी रही, जिसके चलते यह घटना घटी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही कांकेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृत बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है। Post Views: 203 Please Share With Your Friends Also Post navigation सूने घर को चोरनी ने बनाया निशाना: नगदी सहित सोने के जेवर उड़ाए CG Big Road Accident News : जिंदा जले चार दोस्त, 2 की हालत गंभीर, पुल से टकराने के बाद कार में लगी आग