दुर्ग : सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए वैशाली नगर के बीजेपी विधायक रिकेश सेन एक अनूठी पहल शुरू करने जा रहे हैं। 1 मई श्रमिक दिवस के अवसर पर, भिलाई के नेहरू नगर चौक पर हेलमेट बैंक का शुभारंभ होगा। इस हेलमेट बैंक के माध्यम से लोग केवल 1 रुपये के किराए पर हेलमेट प्राप्त कर सकेंगे। केवल आधार कार्ड से मिलेगा हेलमेट- हेलमेट बैंक की खास बात यह है कि इसके लिए किसी जटिल दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी। लोग केवल अपना आधार कार्ड दिखाकर हेलमेट किराए पर ले सकेंगे। विधायक रिकेश सेन ने कहा कि उनकी प्राथमिकता भिलाई के नागरिकों की सुरक्षा है। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में हर साल लाखों लोग हेलमेट न पहनने के कारण अपनी जान गंवाते हैं। आर्थिक तंगी के कारण कई लोग हेलमेट नहीं खरीद पाते, जिसे ध्यान में रखते हुए यह पहल शुरू की जा रही है। जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी- विधायक सेन ने कहा, “एक जनप्रतिनिधि के रूप में भिलाई के हर परिवार की चिंता मेरी जिम्मेदारी है। हेलमेट बैंक के जरिए हम न केवल सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देंगे, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को भी सुरक्षा प्रदान करेंगे।” यह हेलमेट बैंक नेहरू नगर चौक के पास एक होटल के सामने शुरू होगा, जहां से लोग आसानी से हेलमेट किराए पर ले सकेंगे। Post Views: 283 Please Share With Your Friends Also Post navigation CGPSC recruitment scam: डिप्टी कलेक्टर के लिए 1 करोड़, तहसीलदार, डीएसपी के भी फिक्स थे रेट, CGPSC भर्ती घोटाला में CBI के हाथ लगे सॉल्वर गैंग के अहम सबूत IAS Transfer Breaking : कई जिलों के कलेक्टर सहित बड़ी संख्या में आईएएस अफसरों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट