CG: भीड़ के सामने दो गाड़ियों में आए बदमाशों ने 4 कर्मचारियों को किया किडनैप रायपुर:- तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की एक सरकारी शराब दुकान से चार कर्मचारियों के अपहरण की घटना सामने आई है। बुधवार शाम दो गाड़ियों में पहुंचे बदमाशों ने दुकान में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की और चार कर्मचारियों को जबरन गाड़ियों में बैठाकर अपने साथ ले गए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक, अपहरण की सूचना मीडिया में आने के बाद आरोपियों ने देर रात कर्मचारियों को छोड़ दिया। इसके बाद कर्मचारी दुकान पहुंचे और पुलिस को सकुशल लौटने की जानकारी दी, लेकिन अब तक पूरे मामले में थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। Post Views: 233 Please Share With Your Friends Also Post navigation दर्दनाक सड़क हादसा, मौके पर चार की मौत, हाइवा ने पिकअप को मारी टक्कर CG: इन मांगों को लेकर डेंटल कॉलेज के चिकित्सकों ने तीन दिवसीय हड़ताल का किया ऐलान