CG: मामूली विवाद ने लिया खुनी रूप, दिन दहाड़े शराब पीकर हत्या महासमुंद:- आज सुबह सीतली नाले के पास एक युवक की हत्या की खबर है। खबर है कि सीतली नाला देशी शराब दुकान महासमुंद के सामने शराब पीने की बात को लेकर विवाद हुआ, जिसमें आरोपी अरुण उर्फ छोटी कुम्हार, दिलीप उर्फ भैरा एवं कृष्णा कुलदीप उर्फ माकनू तीनों मिलकर जितेंद्र साहू शेरगांव को हाथ मुक्का से मारपीट की। इसी बीच कृष्णा कुलदीप अपने पास रखे चाकू जैसे वस्तु से जांघ में मार दिया। जिससे घटना स्थल पर जितेंद्र साहू की मृत्यु हो गई। कोतवाली पुलिस परिजनों की ओर से मर्ग, अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर घटना के सभी संदेहियों से पूछताछ कर रही है। Post Views: 242 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: GST की बड़ी कार्रवाई, हरिओम इंगोट्स एंड पावर लिमिटेड के दफ्तर में छापा तांत्रिक के कहने पर दोस्त की हत्या, धन और प्रसिद्धि के लिए दी बलि, ये है पूरी कहानी