CG: मंत्री केदार कश्यप की मां मनकी देवी का निधन, लंबे समय से थीं बीमार रायपुर :- छत्तीसगढ़ के वनमंत्री केदार कश्यप की मां मनकी देवी का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। पिछले कई दिनों से उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी, जिसके चलते उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उनकी स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ और अंततः उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार, मनकी देवी का अंत्येष्टि कार्यक्रम उनके पैतृक गांव ग्राम फारसागुड़ा, बस्तर में किया जाएगा। इस दुखद समाचार के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। कई लोगों ने मंत्री केदार कश्यप और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। Post Views: 234 Please Share With Your Friends Also Post navigation अगर पाना चाहते हैं कोरियाई ग्लासी लुक, तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स नया रायपुर में खूनी टेक्नो पार्टी: राहुल गवली गैंग का तांडव, गाड़ियां तोड़ीं,होटल में मचा कोहराम