CG: भीषण सड़क हादसा… हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की हुई मौत रायपुर:- जिले से दुखद खबर सामने आ रही है, यहां अभनपुर – रायपुर मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया है। हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई है। मृतक महिला की उम्र 56 वर्षीय मृतिका बैशाखिन बघेल जुलुम टेकारी की रहने वाली थी, जो बाइक में पीछे बैठकर कहीं जा रही थी। तभी मानफर्ट स्कूल के पास हाइवा से टक्कर के बाद महिला बैंक से गिरकर पहिए के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे व्यक्ति को स्थिति सामान्य है। अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची, हाईवा को किया जब्त कर महिला के शव को मर्चुरी भेजवाया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। Post Views: 259 Please Share With Your Friends Also Post navigation दर्दनाक घटना… फास्टफूड खाने की लत ने लेली जान, ये है पूरी घटना CG: जिले मे फिर हुई चाकूबाजी, पैसों की लेन-देन पर मारा चाकू, युवक की हालत गंभीर