CG: स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही, 6 वर्षीय मासूम की मौत, पिता ने कलेक्टर से की जांच की मांग सुकमा:- जिले के तिंतलागुड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार में हुई कथित लापरवाही के कारण एक 6 वर्षीय बच्ची की मौत का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने कलेक्टर सुकमा को आवेदन देकर संबंधित चिकित्सक तथा स्टाफ नर्स पर कार्रवाई की मांग की है और साथ ही उचित मुआवजे की भी मांग की है। पीड़ित ग्रामीण ने आवेदन में बताया कि उसकी 6 वर्षीय बेटी कुछ दिनों से बीमार थी, जिसका उपचार तिंतलागुड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर द्वारा किया जा रहा था। लेकिन 4 नवंबर को अचानक बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां कथित तौर पर समय पर इंजेक्शन, दवा और उचित प्राथमिक उपचार नहीं मिल पाया। परिजन के अनुसार, स्टाफ की लापरवाही के चलते बच्ची की हालत और बिगड़ती गई तथा कुछ देर बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया। पिता का आरोप है कि बीमारी और गंभीर स्थिति की जानकारी होने के बावजूद डॉक्टर व स्टाफ नर्स ने उसे उच्च केंद्र रेफर नहीं किया, न ही समय पर उपचार दिया। Post Views: 143 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG ब्रेकिंग: छात्रा से छेड़खानी करने वाले व्याख्याता पर FIR दर्ज, कमिश्नर के आदेश पर सस्पेंशन आदेश जारी CG: 3 दिसंबर को नवा रायपुर में होगा मुकाबला, जानिए टिकट की कीमत और कैसे करें बुक