CG: अनियंत्रित होकर पलटी क्रूजर वाहन, दर्दनाक हादसे में दो यात्रियों की मौत कांकेर :- छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ताजा मामला कांकेर जिले से सामने आया है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे-30 पर कुलगांव के पास तेज रफ्तार से जा रही एक क्रूजर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य घायल यात्रियों को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। Post Views: 106 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: कांग्रेस ने जारी की 307 ब्लॉक अध्यक्षों की सूची.. लम्बी कवायद के बाद फाइनल हुए ये नाम सेक्स से इंकार किया तो बीवी उतार दिया मौत के घाट हवस की आग में जल रहे पति ने बताई ये अजीब कहानी