CG Crime News: खौफनाक वारदात! 4 शादियां, 1 कत्ल — शिक्षक पति ने अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट…

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दिल दहला देने वाली खौफनाक वारदात सामने आई है। एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने अपनी ही दूसरी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। खास बात ये है कि आरोपी शिक्षक की कुल 4 बीवियां थीं, और इसी पारिवारिक विवाद को लेकर ये खौफनाक वारदात अंजाम दी गई।

पुलिस के मुताबिक, शिक्षक की दूसरी पत्नी से अक्सर विवाद होते रहते थे। बीती रात दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद शिक्षक मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने कुछ घंटों की मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है।

जांच में पता चला है कि आरोपी ने चार शादी कर रखी थी और हर बीवी अलग-अलग जगहों पर रह रही थी। दूसरी पत्नी अक्सर अन्य बीवियों को लेकर विवाद करती थी, जो इस खून की वजह बना।

Please Share With Your Friends Also

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!