रायपुर। जिले के अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के गोबरा-नवापारा नगरपालिका की नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता संध्या राव ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। संध्या राव गोबरा-नवापारा नगर पालिका से लगातार तीन बार पार्षद निर्वाचित हो चुकी हैं। उन्हें क्षेत्र की सर्वाधिक मतों से जीत दर्ज करने वाली पार्षदों में भी गिना जाता है। जानकारी के अनुसार, संध्या राव ने अपने इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। संध्या राव के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक जानकारों का मानना है कि क्षेत्र में मजबूत जनाधार रखने वाली नेता के इस्तीफे का असर स्थानीय राजनीति पर पड़ सकता है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि संध्या राव भविष्य में किस राजनीतिक दिशा में कदम बढ़ाती हैं और क्या वे किसी अन्य दल का दामन थामेंगी या सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए रखेंगी। Post Views: 100 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG ब्रेकिंग: 4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें आदेश क्रिकेट सट्टे के कर्ज ने MBA युवक को बनाया अपराधी, 10.26 लाख की लूट का खुलासा