CG ब्रेकिंग : अब 6 नहीं 5 सितम्बर को रहेगी छुट्टी, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना… रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) अवकाश को लेकर संशोधित अधिसूचना जारी की है। विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पूर्व में दिनांक 06 सितम्बर 2025 (शनिवार) को घोषित सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश को निरस्त करते हुए दिनांक 05 सितम्बर 2025 (शुक्रवार) को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही, 06 सितम्बर 2025 को अनंत चतुर्दशी पर्व के अवसर पर घोषित ऐच्छिक अवकाश यथावत रहेगा। Post Views: 142 Please Share With Your Friends Also Post navigation प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट… बालको प्रबंधन ने भारतीय जनता पार्टी बालको मंडल एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का सम्मान रखते हुए 31 अक्टूबर तक का दिया समय