सुकमा। सुकमा जिले में इंजरम के सीआरपीएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जाँच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, ये घटना बीती रात करीबन 10.30 बजे की है। जब 219 बटालियन सीआरपीएफ के जवान नीलेश कुमार गर्ग है ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान कटनी मध्यप्रदेश का रहने वाला था। बताया ये भी जा रहा है कि जवान के पास से 6 पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। वहीं इस मामले में सीआरपीएफ के अधिकारियों के द्वारा जांच जारी है। Post Views: 104 Please Share With Your Friends Also Post navigation नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप… नक्सल प्रभावित क्षेत्र वीरागंगलेर में गढ़ा गया नया सुरक्षा किला, ग्रामीणों में जगी विकास की नई उम्मीद