CG: बड़ी खबर…पुलिस ग्राउंड में साइकिल चला रही नाबालिग छात्रा से आरक्षक ने की छेड़छाड़ बिलासपुर :- पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाला एक शर्मनाक मामला उजागर हुआ है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित पुलिस ग्राउंड में एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक दिलीप रौतिया है, जिसने अपनी वर्दी और जिम्मेदारियों को ताक पर रखकर यह कृत्य किया। क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग छात्रा रोजाना की तरह साइकिल चलाने के लिए पुलिस ग्राउंड गई थी। शांत वातावरण में अभ्यास कर रही छात्रा को शायद अंदाजा भी नहीं था कि पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक उसकी स्वतंत्रता और सुरक्षा का उल्लंघन करेगा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दिलीप रौतिया ने छात्रा को पहले अनदेखा करने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार उसका पीछा करते हुए अनुचित हरकतें करता रहा। छात्रा ने उसकी हरकतों को नजरअंदाज कर वहां से निकलने की कोशिश की, लेकिन आरोपी के बढ़ते मनोबल ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। इसी बीच आरक्षक दिलीप रौतिया ने मौके का फायदा उठाते हुए छात्रा को पकड़कर जबरन छेड़छाड़ शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से घबराई छात्रा ने किसी तरह खुद को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और तुरंत सिविल लाइन थाना पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। छात्रा की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें उसने पूरी घटना विस्तार से बताई। Post Views: 132 Please Share With Your Friends Also Post navigation बिग ब्रेकिंग…पूर्व पीएम और पूर्व गृहमंत्री को मिली फांसी की सजा CG ब्रेकिंग: छात्रा से छेड़खानी करने वाले व्याख्याता पर FIR दर्ज, कमिश्नर के आदेश पर सस्पेंशन आदेश जारी