CG: बड़ी खबर…बदला राजभवन का नाम, अब इस नाम से जाना जाएगा रायपुर :- छत्तीसगढ़ राजभवन अब ‘‘लोकभवन‘‘ के नाम से जाना जाएगा। गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी पत्र के अनुसार राज्यपाल के सचिव डॉ.सी.आर प्रसन्ना ने राजभवन का नाम परिवर्तित कर लोकभवन करने का आदेश आज जारी कर दिया है। राज्यपाल के सचिव ने बताया कि राज्यपालों के सम्मेलन-2024 में राजभवनों का नाम बदलकर लोकभवन करने का सुझाव दिया गया था। इसी के अनुरूप गृह मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के परिपालन में अब से सभी शासकीय प्रयोजनों के लिए राजभवन का नाम लोकभवन के नाम से पढ़ा एवं लिखा जाएगा। Post Views: 121 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: ब्रेक फेल होने से स्कूली बस अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, मचा हड़कंप CG: बंजारी घाट में यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, घायलों को भेजा गया रतनपुर और बिलासपुर के अस्पताल