CG: सिम्स मेडिकल कॉलेज में बड़ी कार्रवाई, रैगिंग और अनुशासनहीनता के आरोप में 25 छात्र हॉस्टल से हुए बाहर बिलासपुर:- सिम्स मेडिकल कॉलेज में अनुशासनहीनता और जूनियर्स से दुर्व्यवहार करने वाले छात्रों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। कॉलेज प्रशासन ने रैगिंग और धमकाने के आरोपों में 25 छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है। जूनियर छात्रों की शिकायतों के बाद डीन डॉ. रमणेश मूर्ति ने तुरंत एक्शन लिया। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए 21 अक्टूबर को छात्रावास प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई गई, जिसमें तय किया गया कि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो कोई बड़ी घटना हो सकती है। बैठक के बाद कॉलेज प्रशासन ने एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के 25 छात्रों को 3 से 6 महीने के लिए हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है। Post Views: 133 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: बड़ी खबर… मालगाड़ी से टकराई लोकल ट्रेन, कई लोगों की मौत CG: कोल फील प्लांट में दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत