CG: तिजनहावन में शामिल होने जा रहे बुजुर्ग की नहर में डूबने से मौत, गांव में शोक का माहौल जांजगीर चांपा :- जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां नहर में डूबने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। यह मामला मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया अंतर्गत आश्रित ग्राम नवागांव का है। मृतक की पहचान रामचरण साहू (75 वर्ष) के रूप में हुई है। रामचरण साहू शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे अपने साले के यहां तिजनहावन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में नहर के पास उनका पैर फिसल गया, जिससे संतुलन बिगड़ने पर वे नहर में गिर गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मुलमुला थाना पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। Post Views: 124 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त पर चाकू से किया हमला, ये है पूरी कहानी CG: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, ओबेरॉय, हयात व ताज जैसे होटलों में मिलेगा काम करने का मौका, कोर्स के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी