CG: बुजुर्ग की टंगिए से मारकर हत्या, मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में घुसे थे 3 हमलावर बीजापुर :- जिले के पूतकेल गांव में एक 60 साल के बुजुर्ग की टंगिए से मारकर हत्या कर दी गई। घटना 14 नवंबर की रात की है। बताया जा रहा है तीन अज्ञात हमलावरों ने मुंह पर कपड़ा बांधकर वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पहचान धर्मा सोयम के रूप में हुई है। मामला बासागुड़ा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, धर्मा सोयम अपने घर पर सो रहा था। रात करीब 9:30 बजे तीन अज्ञात हमलावर चाकू और टंगिए के साथ घर में घुस गए। हमलावरों ने धर्मा सोयम पर टंगिए से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना धर्मा सोयम की पत्नी के सामने हुई। इस हत्याकांड के पीछे नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम का हाथ होने का संदेह जताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल अज्ञात हमलावरों और नक्सली संलिप्तता, दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। बता दें कि इसी इलाके के नेला कांकेर में पिछले महीने नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों की हत्या कर दी थी। Post Views: 132 Please Share With Your Friends Also Post navigation शादी के लिए बलि… 4 मौसियों ने मिलकर 16 दिन के भांजे को पैर से कुचलकर मार डाला, ये हैं पूरा मामला CG: दर्दनाक हादसा… कार चालक ने बस के इंतजार में सड़क पर बैठे लोगों को रौंदा