CG: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम रायपुर:- राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा टेकारी रोड पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान कुश साहू के रूप में हुई है, जो टेकारी का निवासी था और दूध बेचने का काम करता था। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश की। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। Post Views: 140 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: अस्पताल के गेट पर मिला नवजात का शव, पॉलीथिन में फेंके जाने से मचा हड़कंप शिक्षकों की दबंगई : शिक्षकों ने की ट्यूशन टीचर से मारपीट, ट्यूशन का प्रचार करने पर भड़के शिक्षक…