CG में पुलिस आरक्षक पर हमला : युवक ने दोस्तों को बुलाकर किया मारपीट, फटा सिर…. हिरासत में 3 आरोपी… बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के कश्यप कॉलोनी में मंगलवार शाम पुलिस आरक्षक पर हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कश्यप कॉलोनी निवासी दिलीप सिंह, जो एसपी कार्यालय में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं, शाम करीब साढ़े 6 बजे अपनी कार में परिवार का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले का एक युवक स्कूटी से आया और उनकी कार को टक्कर मार दी। आरक्षक ने युवक को सावधानी से गाड़ी चलाने की नसीहत दी, तो वह गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद आरोपी ने मोहल्ले के दो दोस्तों को बुलाया और तीनों ने मिलकर आरक्षक पर हमला कर दिया। हमले में आरक्षक के सिर पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। वारदात के बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। Post Views: 139 Please Share With Your Friends Also Post navigation राजधानी में हेरोईन बेचने के लिए कर रहे थे ग्राहक का इंतजार, युवती समेत 3 आरोपी पकड़ाए… CG News: छत्तीसगढ़ में जल्द होगी गौसेवकों और चरवाहों की भर्ती, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी?