रायपुर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ इकाई ने बड़ा कदम उठाते हुए पार्टी के 7 पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इस कार्रवाई की जद में आये नेताओं में युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य निखिल साहू, नगरी मंडल के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र धेनुसेवक, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुनील निर्मलकर शामिल है। इनके अलावा भोला शर्मा, गज्जू शर्मा, संत कोठारी और रवेंद्र सिंह को भी निष्काषित कर दिया गया है। गौरतलब है कि, धमतरी में पार्टी दफ्तर में तोड़फोड़ और आगजनी का मामला प्रकाश में आया था। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष के टिकट को लेकर पार्टी नेताओं के बीच जमकर विवाद हुआ था। इसी मामले पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी रामू रोहरा ने यह आदेश जारी किया है। Post Views: 226 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ में आज भी मौसम रहेगा मेहरबान …. 29 जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल School Admission Festival 2025 : 16 जून से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया पत्र…