Congress News : गंभीर आरोपों में घिरे कांग्रेस नेता को पार्टी से बाहर कर दिया गया है। पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है। दरअसल बिलाईगढ़ ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक टंडन पर कई गंभीर आरोप थे। उन पर धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज था। यही नहीं उन पर पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने का भी आरोप लगा था। दीपक टंडन पर एफआईआर भी दर्ज किया गया था। उनके खिलाफ नौकरी लगाने के नाम पर पैसा लेने का भी आरोप था। आरोप के मुताबिक बैंक में नौकरी लगाने के नाम पर उन्होंने लाखों रुपये लिये थे। जिसे लेकर गिधौरी पुलिस ने मामला भी दर्ज किया था। अब पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है। Post Views: 264 Please Share With Your Friends Also Post navigation बस्तर और रायगढ़ के अध्यक्षों ने खोली गुटबाज़ी की पोल राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के सामने रखी ज़मीनी हकीकत बस्तर पंडुम में बोले गृहमंत्री शाह, बस्तर के वीर महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव की लोकप्रियता कांग्रेस को चुभी, रची गई साजिश