दुर्ग। जिले से बड़ी खबर समाने आ रही है, यहां दुष्कर्म के मामले में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आमिर सिद्दिकी को गिरफ्तार, पीड़ित युवती के शिकायत के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता को सुपेला से गिरफ्तार किया है। मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है। वहीं युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी से कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने शिकायत की थी कि आमिर सिद्दिकी ने 2015 से उसे शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक शोषण किया। जब युवती ने शादी की बात दोबारा उठाई तो आरोपी ने इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। Post Views: 327 Please Share With Your Friends Also Post navigation भिलाई में फ़र्ज़ी पहचान बनाकर रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, अवैध तरीके से 2 साल रही, मकान-मालिक भी पकड़ाया कचरा फेंकने को लेकर पड़ोसियों में जमकर मारपीट, महिला ने आरी से किया हमला… वीडियो देखें…