CG : पुलिस कस्टडी से फरार हुआ बदमाश, लड़की से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने किया था गिरफ्तार बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस कस्टडी से एक आरोपी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि लड़की से छेड़खानी के आरोपी में पुलिस ने युवक को रात मेें गिरफ्तार किया था। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी रात में सोते रह गये और आरोपी मौका देखकर थाने से भाग निकला। घटना की जानकारी के बाद पुलिस फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रहे है। पुलिस थाने से आरोपी के फरार होने का ये मामला कोनी थाना का है। जानकारी के मुताबिक कोनी क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग लड़की ने थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। उसने सरकंडा के मोपका स्थित गार्डन सिटी निवासी स्वरित सिंह पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। नाबालिग लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी स्वरित सिंह को गुरुवार की रात गिरफ्तार किया था। रात को पुलिस ने आरोपी को थाने में पुलिस हिरासत में रखा गया था। लेकिन देर रात पुलिस कर्मियों के सोने के बाद आरोपी मौका देखकर थाने से फरार हो गया। वहीं इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस का कहना है कि आरोपी को हथकड़ी लगाकर पुलिस हिरासत में रखा गया था। लेकिन देर रात वह हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। Post Views: 106 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG : SDM की सरकारी गाड़ी ने पीछे से बाइक को मारी टक्कर गर्भवती महिला मौके पर ही गयी जान, पति व दो बच्चे घायल CG Breaking : कांग्रेस की महिला पार्षद और पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला