बिलासपुर : बिलासपुर के गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के परिसर में उस वक्त तनाव का माहौल बन गया, जब दो छात्र गुट आपस में भिड़ गए। यह घटना गर्ल्स हॉस्टल के पास स्थित काली मंदिर के पास हुई, जहां पहले बहसबाजी हुई और फिर देखते ही देखते लात-घूंसे चलने लगे। मारपीट की इस घटना में विवि के छात्रों के साथ कुछ बाहरी युवक भी शामिल बताए जा रहे हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। बताया जा रहा है कि यह विवाद दो दिन पुराना है, जो आपसी रंजिश के चलते मारपीट में तब्दील हो गया। घटना के बाद से छात्र संघों और विवि प्रशासन के बीच भी खलबली मची हुई है। Post Views: 333 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG NEWS : हिन्दू नववर्ष की शोभायात्रा के दौरान बड़ा हादसा, DJ की तेज आवाज से गिरा मकान का छज्जा, एक की मौत, पांच घायल CG – डाक्टरों की डिग्री की होगी जांच, फर्जी डॉक्टर के खुलासे के बाद एक्शन में स्वास्थ्य विभाग