CG – स्कूल बस हादसा : स्कूल बस को बुलेरो ने मारी टक्कर, 12 बच्चे घायल, 2 की हालत गंभीर School bus Accident : एक दर्दनाक हादसे ने बच्चों और अभिभावकों को हिला कर रख दिया। पासंगी पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार बुलेरो वाहन ने खड़ी स्कूल बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। यह बस शिशु मंदिर फरसगांव स्कूल की थी, जिसमें उस समय करीब 20 बच्चे सवार थे। तेज रफ्तार बुलेरो ने मचाया कोहरामहादसा उस वक्त हुआ जब स्कूल बस सड़क किनारे बच्चों को लेकर खड़ी थी। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार बुलेरो ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के अंदर बैठे कई बच्चों को चोटें आईं। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, 12 बच्चों को चोटें पहुंची हैं, जिनमें से एक बच्चे की कमर और एक के सीने में गंभीर चोट आई है। इलाज जारी, अभिभावकों में मचा हड़कंपघायलों को तत्काल फरसगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी हुई है। घटना की खबर मिलते ही स्कूल प्रशासन और अभिभावक अस्पताल पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है। बुलेरो चालक मौके पर गिरफ्तारहादसे की सूचना मिलते ही फरसगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बुलेरो वाहन को जब्त कर ड्राइवर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोगों में आक्रोशघटना के बाद स्थानीय लोगों और स्कूल प्रबंधन में आक्रोश है। उनका कहना है कि सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। उन्होंने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। Post Views: 179 Please Share With Your Friends Also Post navigation अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर करता था महिलाओं को ब्लैकमेल, पुलिस ने दबोचा खौफ़नक दरिंदा CG Crime : छत्तीसगढ़ में भी राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर जंगल में की पति की हत्या, फिर पेट्रोल डालकर जलाया शव