शिक्षक निुयक्ति – बर्खास्त सहायक शिक्षकों की काउंसिलिंग 17 जून से, सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला के पद पर होगी नियुक्ति रायपुर : बर्खास्त हुए बीएड पास सहायक शिक्षकों की जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी। डीपीआई ने इसे लेकर चिप्स को एक साफ्टवेयर विकसित करने को कहा है। दरअसल बर्खास्त सहायक शिक्षकों को सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला के पद पर समायोजन करने का फैसला कैबिनेट ने लिया है। इस सबंध में राज्य सरकार की तरफ से 27 मई को डीपीआई को पत्र भेजा गया है, जिसमें काउंसिलिंग के जरिये पदांकन कराने का निर्णय लिया गया है। आदेश के मुताबिक कुल 2621 शिक्षकों को ओपन काउंसिलिंग के जरिये पदांकन मिलना है। ऐसे में साफ्टवेयर के जरिये काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी होगी। डीपीआई के आदेश के मुताबिक 17 जून से सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला के लिए काउंसिलिंग शुरू हो सकती है। Post Views: 400 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG Weather Update : प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, एक क्लिक में जानें पूरा अपडेट CG Breaking : राज्य सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रालय से हटेंगे अटैच अधिकारी – कर्मचारी, GAD ने तीन दिन में मांगी रिपोर्ट