बचई के जंगल में 12वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म; 8 के खिलाफ मामला दर्ज नरसिंहपुर:- जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत बचई क्षेत्र के जंगल में एक नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया गया है कि यह घटना करीब एक माह पूर्व की है, लेकिन पीड़ित पक्ष द्वारा शिकायत दर्ज न कराए जाने के कारण मामला अब तक उजागर नहीं हो सका था। आठ आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आठ आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है, जिनमें एक आरोपी अज्ञात बताया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो, एससीएसटी एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मामला कायम किया गया है। सूत्रों के अनुसार, प्रकरण में अधिकांश आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। Post Views: 239 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: किसान ने फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश की; वीडियो में प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप पिता की बर्बरता… 11 साल के बेटे की हत्या कर बनाया वीडियो, पत्नी को कॉल कर कहा- लाश पड़ी है, जाकर उठा लो