CG: बाइक को टक्कर मारकर खड़ी ट्रक में जा घुसी कार, हादसे में 2 की मौके मौत बालोद:- जिले में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वाहन चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया था। उसने पहले एक मोटरसाइकिल को ठोकर माी और फिर कुछ ही दूरी पर खड़ी ट्रक में जा घुसी। इस टक्कर में कार के अंदर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान यस करण और आकाश बोरकर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, अर्टिका कार में सवार लोग उसे किराए पर लेकर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल चार लोगों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना स्थल का जायजा लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डौंडी पुलिस ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि हादसा तेज रफ्तार और वाहन नियंत्रण खोने के कारण हुआ। पुलिस ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने और वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। स्थानीय लोग इस हादसे से स्तब्ध हैं और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। Post Views: 285 Please Share With Your Friends Also Post navigation नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत, 6 से अधिक घायल सोमवार 15 दिसंबर 2025 का राशिफल: इस राशि को पत्नी-पुत्र से होगा लाभ, इनकम भी बढ़ेगी