कांकेर। जिले के एक शासकीय कन्या आश्रम से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शिक्षिका काकोली देवनाथ पर छात्राओं को भूत भगाने के नाम पर डराने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। शिकायत मिलने पर जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर आश्रम पहुंचीं और औचक निरीक्षण के दौरान पाया कि संबंधित शिक्षिका आश्रम में मौजूद थी, जबकि वहां उसकी कोई ड्यूटी नहीं थी। निरीक्षण के दौरान छात्राओं से मिली जानकारी और हालात को देखकर जिला पंचायत सदस्य ने शिक्षिका को जमकर फटकार लगाई। मामले के सामने आने के बाद आश्रम की व्यवस्था, बच्चों की सुरक्षा और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो गए हैं, वहीं पूरे प्रकरण की जांच और आगे की कार्रवाई की मांग उठ रही है। Post Views: 133 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG NEWS: गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे से पहले बड़ा नक्सली सरेंडर, 21 नक्सलियों ने डाले हथियार चलती बाइक को बना दिया ‘बिस्तर’ युवती ने युवक को गले लगाकर किया ऐसा काम..