CG: कोकीन की बड़ी बरामदगी, रेलवे स्टेशन के पास युवक से 80 लाख की ड्रग्स जब्त रायपुर:- राजधानी रायपुर में नशे का कारोबार किस कदर फैल रहा है, इसका नमूना रेलवे स्टेशन के पास देखने को मिला, जहां एक युवक के पास से पुलिस ने 16.56 ग्राम कोकीन जब्त किया. जब्त कोकीन की कीमत 80 लाख रुपए आंकी गई है. जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से स्टेशन के बाहर एक युवक के नशे की सामग्री बेचने की सूचना मिली. मौके पर पहुंचने पर संदेही को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास 16.56 ग्राम कोकीन मिली. मामले में गंज थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. आशंका है कि नए साल के जश्न के लिए युवक कोकीन खपाने लाया था. Post Views: 179 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: मोबाइल और बीड़ी के लिए ‘कत्ल’: रायपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, दो नाबालिग गिरफ्तार CG: बड़ा हादसा…महिला पत्रकार को ट्रेलर ने कुचला, चालक फरार