छत्तीसगढ़ में EOW की बड़ी छापेमारी! रायपुर समेत इन 20 ठिकानों पर कार्रवाई जारी रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी और DMF घोटाले के मामले में एसीबी और EOW ने बड़ी कार्रवाई की है। आज सुबह से प्रदेश के विभिन्न जिलों में करीब 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। रायपुर समेत 20 ठिकानों पर एसीबी और EOW की रेड रेड रायपुर, जगदलपुर, कोंडागांव, अंबिकापुर, बिलासपुर सहित अन्य जिलों में की जा रही है, जहां अधिकारियों और कारोबारियों के घरों और दफ्तरों पर दबिश दी गई है। ये कार्रवाई आबकारी विभाग और DMF से जुड़ी कथित भ्रष्टाचार की जांच के तहत हो रही है। सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों की भारी तैनाती के बीच यह कार्यवाही जारी है। एसीबी और EOW की टीम ने इन ठिकानों पर दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रखा है। अभी तक की जानकारी के अनुसार घोटाले में कई महत्वपूर्ण नामों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है जिनकी जांच की जा रही है। Post Views: 258 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: पुलिस विभाग में बड़ा उलटफेर, इन पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट CG: एक ही मंच पर घर, लोन और बुकिंग की सुविधा, राज्य स्तरीय आवास मेले में 70% EWS के लिए आरक्षित