रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षित और प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में करियर बनाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है. राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम (बूढ़ापारा) में आगामी 7 और 8 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय वृहद राज्यस्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है. कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा आयोजित इस मेले के अंतिम दिन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय चयनित युवाओं को अपने हाथों से जॉब ऑफर लेटर सौंपेंगे.

36 नामी कंपनियों में 8,700 से ज्यादा पद खाली

इस मेगा रोजगार मेले के लिए विभाग को अब तक देश-प्रदेश की 36 बड़ी कंपनियों और प्लेसमेंट संस्थाओं से 8,720 रिक्त पदों का ब्योरा मिल चुका है. इन सभी नौकरियों की जानकारी छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है, जहां युवा अपनी पसंद और योग्यता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. विभाग को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में रिक्तियों की यह संख्या और बढ़ेगी.

कौन कर सकता है आवेदन? (शैक्षणिक योग्यता)

इस रोजगार मेले की सबसे खास बात यह है कि इसमें हर वर्ग के शिक्षित युवाओं के लिए मौके हैं. आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं और 12वीं पास से लेकर ITI, डिप्लोमा, BE/B.Tech, BSC (एग्रीकल्चर), सामान्य स्नातक (Graduation), MBA और MCA जैसी उच्च डिग्री धारक युवा भी अपनी पात्रता के अनुसार अप्लाई कर सकते हैं. इसमें फ्रेशर्स के लिए अप्रेंटिस और ट्रेनी के पद भी शामिल हैं.

इन सेक्टर्स में मिलेगी नौकरी

मेले में तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों ही क्षेत्रों में बंपर भर्तियां होंगी:

  • तकनीकी पद: मशीन ऑपरेटर, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिकल इंजीनियर, क्वालिटी इंस्पेक्टर.
  • कॉर्मशियल व सर्विस सेक्टर: सेल्स एंड मार्केटिंग, बैंकिंग-फाइनेंस, ऑफिस-HR, कस्टमर सर्विस (BPO), नर्सिंग स्टाफ, सुरक्षा गार्ड, ड्राइवर और लॉजिस्टिक्स-डिवरी बॉय.

देश भर की दिग्गज कंपनियां ले रही हैं हिस्सा

इस मेले में युवाओं को न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी काम करने का मौका मिलेगा. भर्ती करने वाली प्रमुख कंपनियों में क्वेस कॉर्प, रैंडस्टैड इंडिया, वर्धमान टेक्सटाइल्स, एयरटेल पेमेंट बैंक, इंस्टाकार्ट, स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल, एनआईआईटी (NIIT) और आइसेक्ट (AISECT)

जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थाएं शामिल हैं.

आवेदन कैसे करें: इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में शामिल होने से पहले छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा. आवेदन के बाद तय तारीख पर अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेजों, आधार कार्ड और बायोडाटा के साथ सीधे इंटरव्यू के लिए स्टेडियम पहुंचना अनिवार्य है.

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!