रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने सिविल लाइन थाना प्रभारी दीपक पासवान को लाइन अटैच कर दिया है। अपराधों की बढ़ती पेंडेंसी और अपराध नियंत्रण में असफलता के चलते यह कार्रवाई की गई है। दीपक पासवान राजधानी के सिविल लाइन थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ थें। पुलिस कमिश्नर ने समीक्षा के दौरान थाने के कई मामले पेंडिंग पाए। एक तरफ पेंडेंसी लगातार बढ़ती जा रही थी और दूसरी तरफ अपराधों के नियंत्रण रखने में भी थाना प्रभारी असफल साबित हो रहे थे, जिससे खफा पुलिस कमिश्नर ने उन्हें लाइन अटैच कर दिया। बता दें कि इस तरह से लाइन अटैच की रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की यह पहली कार्रवाई है। DCP सेंट्रल जोन उमेश गुप्ता ने लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत में बताया कि सिविल लाइन थाना प्रभारी दीपक पासवान के कार्यों के प्रति लापरवाही और शिकायतों को देखते हुए लाइन अटैच किया गया है। थानों में पेंडिंग मामलों के निराकरण में लेटलतीफी और ड्यूटी के दौरान घोर लापरवाही को देखते हुए इन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच किया गया है। Post Views: 169 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ बजट 24 फरवरी को होगा पेश, वित्त मंत्री ने कहा, महिलाओं–युवाओं–किसानों पर विशेष जोर जमीन रजिस्ट्री कराने पहुंचे थे FCI अफसर की कार से 38 लाख की उठाईगिरी, आरोपी गिरफ्तार