रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की अहम बैठक 22 फरवरी को आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। बैठक रात 8 बजे मुख्यमंत्री निवास नवा रायपुर में होगी, जिसमें पार्टी के सभी विधायक और मंत्री शामिल रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक बैठक में आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही विपक्ष के संभावित हमलों का जवाब देने के लिए रणनीति भी तय की जाएगी। पार्टी नेतृत्व बजट सत्र के दौरान सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को मजबूती से रखने के साथ-साथ विपक्ष के आरोपों का राजनीतिक और तथ्यात्मक जवाब देने की तैयारी करेगा। बैठक को सत्र से पहले भाजपा की रणनीतिक बैठक माना जा रहा है। Post Views: 55 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG Teacher Bharti 2026 आ गया छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती पर बड़ा अपडेट, इतने पदों पर जल्द जारी होगा विज्ञापन, जानें पूरी डिटेल छत्तीसगढ़ के किसानों की बल्ले-बल्ले; होली से पहले इस दिन खाते में आएगी धान की अंतर राशि…