मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडी एक्टर राजपाल यादव को 16 करोड़ लोन ना चुकाने की वजह से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने शाहजहांपुर स्थित उनके पैतृक घर पर 16.61 करोड़ रुपये की कुर्की नोटिस चस्पा किया है। साथ ही बैंक ने चेतावनी दी है कि अगर 34 दिनों के भीतर राजपाल यादव लोन की रकम नहीं चुकाते तो उनकी संपत्ति नीलाम कर दी जाएगी। नीलामी की तारीख 9 सितंबर तय की गई है। राजपाल यादव ने मुंबई की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा से अपनी पत्नी राधा यादव और मां गोदावरी यादव के नाम पर 16.61 करोड़ रुपये का लोन लिया था। इस मामले पर राजपाल यादव के बड़े भाई श्रीपाल यादव ने कहा, “यह काफी पुराना मामला है। लोन चुकाने को लेकर बैंक से बातचीत चल रही है और जल्द ही इसका समाधान हो जाएगा। अभी संपत्ति की नीलामी जैसी कोई स्थिति नहीं बनी है सेंट्रल बैंक के मैनेजर अनुज वर्मा ने बताया, “शाहजहांपुर के पैतृक गांव कुंद्रा स्थित मकान पर नोटिस चस्पा किया गया है। करीब दो साल पहले भी बैंक ने इसी मामले में नोटिस लगाया था। उस समय राजपाल यादव और बैंक के बीच लोन चुकाने को लेकर समझौता हो गया था।” Post Views: 16 Please Share With Your Friends Also Post navigation मुंबई में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, एक लाख फैंस देख सकेंगे मैच