बिहार। बिहार की राजधानी पटना के अगमकुआं-जीरो माइल क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई. पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में तकिया गांव निवासी मनीष की मौत के बाद उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. मां के आंसू रूक नहीं रहे हैं. तीन भाई-बहनों में मनीष सबसे बड़ा था. जिस बस से हादसा हुआ था वो पश्चिम बंगाल से आ रही थी. इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और देखते ही देखते प्रदर्शन हिंसक रूप ले बैठा. गुस्साएं भीड़ ने दुर्घटनाग्रस्त बस को आग के हवाले कर दिया. इसके साथ ही मौके पर पहुंची पुलिस के कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई. हालात बिगड़ते देख पुलिस के अतिरिक्त जवानों को बुलाया गया. कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. कुछ समय तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया. प्रशासन ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है. Post Views: 139 Please Share With Your Friends Also Post navigation BIG ब्रेकिंग: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, एक्स पर पोस्ट कर क्या लिखा पढ़िये पूरी खबर कांग्रेस नेता का दिनदहाड़े मर्डर, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य शूटर गिरफ्तार