इंदौर और दिल्ली के बाद अब यहां भी चाइनीज मांझे का खूनी खेल, दम तोड़ने से पहले बेटी को आखिरी फोन… कर्नाटक:- बीदर जिले में प्रतिबंधित ‘चाइनीज मांझे’ (नायलॉन की डोर) ने एक बार फिर एक हँसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। तलामदगी ब्रिज के पास पतंग की तेज धार वाली डोर की चपेट में आने से 48 वर्षीय संजू कुमार होसामणि का गला कट गया। अस्पताल पहुँचने से पहले ही अत्यधिक खून बह जाने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। हादसे के बाद बेटी को लगाया फोन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संजू कुमार अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी सड़क के बीचों-बीच लटक रही नायलॉन की डोर उनके गले में फंस गई। डोर इतनी धारदार थी कि उनका गला गहरा कट गया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, संजू ने हिम्मत दिखाते हुए अपने मोबाइल से अपनी बेटी को कॉल करने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर वायरल एक हृदयविदारक वीडियो में वे खून से लथपथ हालत में फोन मिलाते नजर आ रहे हैं। Post Views: 239 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: परफ्यूम पीकर युवक ने लगाई फांसी ऑनलाइन मंगाया था, परिजन बोले– जादू-टोना से परेशान था CG: अगर गलती से इस ड्रेस में पहुंचे दुकान तो नहीं खरीद पाएंगे सोना-चांदी, सराफा कारोबारियों ने लिया बड़ा फैसला