रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर अगले तीन महीने तक रोक लगा दी गई है। यह फैसला आगामी जनगणना कार्य और सुशासन तिहार को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि प्रशासनिक कामकाज प्रभावित न हो। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर साफ किया है कि अब कोई भी कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति छुट्टी पर नहीं जा सकेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। आदेश के मुताबिक, यदि कोई कर्मचारी सक्षम अधिकारी की मंजूरी के बिना अनुपस्थित पाया जाता है, तो इसे गंभीर लापरवाही माना जाएगा। ऐसे मामलों में विभागीय कार्रवाई की जाएगी। आकस्मिक स्थिति में भी कर्मचारियों को फोन या डिजिटल माध्यम से पहले सूचना देना अनिवार्य होगा। बाद में कार्यालय पहुंचकर इसकी लिखित पुष्टि करनी होगी। यदि कोई कर्मचारी लंबी छुट्टी (जैसे अर्जित अवकाश) पर जाता है, तो उसे पहले अपने कार्यों का प्रभार किसी अन्य अधिकारी/कर्मचारी को सौंपना होगा। सभी विभागों को सख्त पालन के निर्देश सरकार ने सभी विभागों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि इन नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। माना जा रहा है कि यह कदम बड़े सरकारी कार्यक्रमों को समय पर पूरा करने के लिए उठाया गया है। Post Views: 114 Please Share With Your Friends Also Post navigation मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का बस्तर दौरा: आज बच्चों संग खेलेंगे मैच… WhatsApp से फरमान, PhonPey से ट्रांजेक्शन, 260 से ज्यादा स्कूलों से वसूली का हुआ खुलासा…