रायपुर। जिले के टिकरापारा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। सिमरन सिटी फेस-2 में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया और प्रॉपर्टी डीलर अजय अग्रवाल की चाकू से हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी 18 वर्षीय डोमेश्वर देवांगन ने रास्ते में मृतक को रोककर हमला किया। वारदात रावतपुरा कॉलोनी के पास हुई, जहां दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर बहस हुई थी।

टिकरापारा थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!