ACB Raid : आज सुबह एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की संयुक्त टीम ने बड़ी छापेमारी की। सुकमा में यह कार्रवाई तेंदूपत्ता बोनस घोटाले से जुड़े मामले में की गई है, जिसमें कई प्रबंधकों और नेताओं के खिलाफ संदेह जताया गया है। सूत्रों के अनुसार, कोन्टा, एर्राबोर और पलाचलमा क्षेत्रों में स्थित तेंदूपत्ता प्रबंधकों के घरों पर छापा मारा गया। इस दौरान कुल चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई और जांच-पड़ताल जारी है। जानकारी के अनुसार, सीपीआई (CPI) के कुछ बड़े नेताओं के घरों पर भी छापेमारी की खबर है। अधिकारियों द्वारा इन नेताओं से पूछताछ की जा रही है। यह पूरा मामला तेंदूपत्ता बोनस वितरण में कथित गड़बड़ियों से जुड़ा हुआ है। इससे पहले वन मंडल अधिकारी, सुकमा को भी इसी मामले में जांच के दायरे में लाया गया था। फिलहाल एसीबी और EOW की टीम पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है, और जल्द ही इस मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है। Post Views: 352 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृह विभाग की ली समीक्षा बैठक, कहा-पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य CG NEWS : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.75 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार