. 🌹 श्री राधे 🌹🕉️ जय श्री राधारमण 🕉️🥀 आज के दिन का विवरण 🥀दिनांक – 5 मई 2025, सोमवार तिथि— अष्टमी 07:35:13पक्ष—- शुक्लनक्षत्र– आश्लेषा 14:00:16योग—- वृद्वि 24:18:43करण— बव 07:35:14करण— बालव 20:01:18वार—– सोमवारमाह ——(अमावस्यांत) वैशाखमाह—– (पूर्णिमांत) वैशाखचन्द्र राशि— कर्क till 14:00:16चन्द्र राशि— सिंह from 14:00:16सूर्य राशि— मेषरितु———– ग्रीष्मआयन——– उत्तरायणसंवत्सर——-सिद्धार्थीविक्रम संवत– 2082गुजराती संवत– 2081शक संवत—– 1947 शक संवतकलि संवत—– 5126 कलि संवतसूर्योदय——– 05:31:35सूर्यास्त——– 18:28:58दिन काल—— 12:57:23रात्री काल—— 11:02:02चंद्रोदय——– 12:30:31चंद्रास्त——— 25:41:47सूर्योदयलग्न———– मेष 20°33′ , 20°33′सूर्य नक्षत्र——- भरणीचन्द्र नक्षत्र——- आश्लेषापद, चरण3—— डे आश्लेषा 07:39:024—— डो आश्लेषा 14:00:161—— मा मघा 20:24:122—— मी मघा 26:50:43 आज के दिन का विशेष हर साल 5 मई को विश्व हाथ स्वच्छता दिवस (World Hand Hygiene Day) मनाया जाता है। इस दिवस को वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य है लोगों को हाथों की स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और संक्रामक रोगों को रोकने में मदद करना। हाथों की स्वच्छता स्वस्थ रहने के लिए सबसे महत्वपूर्ण और आसान चीजों में से एक है। जब हम अपने हाथों को ठीक से धोते हैं, तो हम हानिकारक जीवाणुओं और वायरस को हटा देते हैं जो बीमारियों का कारण बन सकते हैं। विश्व हाथ स्वच्छता दिवस का इतिहास विश्व हाथ स्वच्छता दिवस की शुरुआत 2009 में हुई थी, उस दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पहली वैश्विक रोगी सुरक्षा चुनौती शुरू की थी। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों और रोगियों की सुरक्षा में सुधार करना था। इस पहल के तहत डब्ल्यूएचओ ने स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं को प्रोत्साहित किया कि वे हाथ स्वच्छता कार्यक्रम विकसित कर सके। आज, यह दिवस वैश्विक स्तर में प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है। यह दिन लोगों को हाथों की स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और संक्रामक रोगों को रोकने में मदद करने के लिए समर्पित है। विश्व हाथ स्वच्छता दिवस का महत्व विश्व हाथ स्वच्छता दिवस के महत्व निम्नलिखित है : यह दिन बीमारियों और संक्रमणों को रोकने में हाथों की स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है।यह दिवस का उद्देश्य खराब स्वास्थ्य की रोकथाम में हाथों की स्वच्छता की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना है।विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, हाथों की स्वच्छता से संक्रामक रोगों को 50% तक कम किया जा सकता है। सुविचार “नात्यन्तं सरलैर्भाव्यं गत्वा पश्य वनस्थलीम्।” (बहुत सरल जीवन जीना नहीं चाहिए, बल्कि कठिन परिस्थितियों का सामना करना चाहिए)अर्थ:जीवन में कठिनाइयां आती हैं, इसलिए उनका सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। सुभाषितानि:- न हि कश्चित्क्षणमपि जातु तिष्ठत्यकर्मकृत्।🔸 कार्यते ह्यवशः कर्म सर्वः प्रकृतिजैर्गुणैः॥ (गीता श्लोक ७)📝 हिंदी अनुवाद:✅ कोई भी व्यक्ति एक क्षण के लिए भी कर्म किए बिना नहीं रह सकता। प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति से उत्पन्न गुणों द्वारा विवश होकर कर्म करना पड़ता है। 🌸आज का राशिफल🌸 मेष राशि –सितारे कह रहे हैं कि आज की गई आपकी व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद होगी। आज आपको भेंट व उपहार प्राप्त होंगे। आज के दिन आपका राजनीतिक सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आज के दिन आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा। पार्टनरशिप की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। वृष राशि-सितारे कह रहे हैं कि आज के दिन आप विशेष सावधानी रखें। किसी बात को लेकर चिंतित रह सकते हैं।आज के दिन व्यापारिक एवं आर्थिक योजनाओं में आगे नहीं बढ़ पाएंगे। परिवार की चिंता रहेगी। आज के दिन फिजूल खर्ची से बचें। किसी ऐसे व्यक्ति पर विश्वास ना करें जिससे आप परिचित न हो। मिथुन राशि-सितारे कह रहे हैं कि आज आपकी यात्रा सफलता देने वाली होगी। रोजगार बढ़ेगा। अटका हुआ रुपया वापस मिल सकता है। पत्नी की सलाह से कार्य करें सफलता मिलेगी।व्यापार में अड़चनें आएंगी। लग्जरी आइटम्स परचेस कर सकते हैं। कर्क राशि –सितारे कह रहे हैं कि आज कोई नया प्लान आप बना सकते हैं। आपके प्रयासों का फल आपको मिलेगा। मान-सम्मान और यश की प्राप्ति के योग हैं। ऋण लेने की नौबत आ सकती है। आज यात्रा को टालना उचित रहेगा। परिवार को समय दें। सिंह राशि-आपके सितारे कह रहे हैं कि आज आपका मन धर्म कर्म में लगेगा। लंबे समय से कोर्ट कचहरी में लंबित कार्य बनने का योग है। आज के दिन लाइफ पार्टनर के साथ आपकी अच्छी बनेगी। आपने जो सुकर्म किए हैं उनके अच्छे परिणाम प्राप्त होने का समय आ चुका है। कन्या राशि –सितारे कह रहे हैं कि आज के दिन वाहन सावधानी से चलाएं। मितव्ययिता को ध्यान में रखें। परिवार जनों से संबंध मधुर रहेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। खर्चों में कटौती करें।विशेष प्रयास करने से सफलता मिलेगी। तुला राशि-सितारे कह रहे हैं कि आज किसी भ्रम में न पड़े। प्रेम- प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चनें दूर होंगी। स्वास्थ्य लाभ होगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। रुका हुआ धन मिलेगा। बहुमूल्य वस्तुओं को संभाल कर रखें। वृश्चिक राशि-सितारे कह रहे हैं कि आज आपके रोजगार में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों को और ज्यादा अधिकार प्राप्त हो सकते हैं। रूपए पैसे संबंधित कामों में सफलता प्राप्त होगी। भविष्य का रोड मेप तैयार होगा। व्यापार में भी इच्छित लाभ मिलने का योग है। धनु राशि-धनु राशि के सितारे कह रहे हैं कि आज आपको मन मुताबिक व्यंजनों का लाभ मिलेगा। ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आपके शुभचिन्तक होंगे। आपकी योजनाओं के साकार होने का समय आ चुका है। नौकरी में पदोन्नति होगी। आलस्य को त्याग दें तो आज का दिन आपके लिए बेहतर होगा। मकर राशि-सितारे कह रहे हैं कि आज के दिन कष्ट भाई वह चिंता आप पर हावी रहेगी। कोई भी कार्य अपने विवेक से करें। दूसरों का सलाह हानिकारक हो सकती है। परिवार में थोड़ी अनबन हो सकती है। व्यापार व्यवसाय मध्यम गति से चलता रहेगा। कुंभ राशि-कुंभ राशि के सितारे कह रहे हैं कि आज के दिन पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में आप जो प्रयास करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा का योग अति शुभ है जिससे आपका कार्य सफल होगा।आज के दिन कुटुंबी जनों से संबंध मधुर रखें। व्यापार में लाभ होगा। मीन राशि –मीन राशि के सितारे कह रहे हैं कि आज के दिन कोई बहुत पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज के दिन आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। जो भी कार्य आप करेंगे उसकी सर्वत्र प्रशंसा होगी। पार्टनरशिप में आपका निर्णय लाभ देने वाला होगा। 🚩आपका दिन मंगलमय हो🚩 पं. गिरीश पाण्डेयएस्ट्रो-गुरू, भागवत-व्याससचिव पुरोहित मंचज़िला- महासमुन्द छ.ग.संपर्क सूत्र – 7000217167संकट मोचन मंदिरमण्डी परिसर, पिथौरा कुंडली बनवाने एवं दिखाने के लिए संपर्क करें Post Views: 249 Please Share With Your Friends Also Post navigation Aaj Ka Rashifal : 04/05/2025 रविवार का राशिफल पंचांग जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा एस्ट्रोलॉजर (एस्ट्रोसेज) पंडित गिरीश पाण्डेय के साथ Aaj Ka Rashifal : 6 मई 2025 मंगलवार का राशिफल पंचांग जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा एस्ट्रोलॉजर (एस्ट्रोसेज) पंडित गिरीश पाण्डेय के साथ