राजधानी में दिनदहाड़े महिला पर हमला! हथौड़े से सिर पर किया वार, सड़क पर खून से लथपथ पड़ी रही रायपुर। दिनदहाड़े रायपुर में एक महिला पर हमला हुआ। हथौड़े से किए गए इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, बदमाश महिला की हत्या करने की नियत से आए थे। हमले में महिला के हाथ और सिर पर चोटें आईं और वह लहुलुहान होकर सड़क पर गिर गई। यह वारदात डीडी नगर थाना इलाके की सतनामी बस्ती में हुई। पुलिस अब तक बदमाशों को पकड़ने में सफल नहीं हुई है। जानकारी मिली है कि महिला का हाल ही में मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद ही यह हमला किया गया। पुलिस ने बताया कि वे जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही हैं और मामले की जांच जारी है। Post Views: 102 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ‘मोन्था’ का असर बरक़रार! इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया लेटेस्ट अपडेट… रायगढ़ के राम मंदिर में की तोड़फोड़, मूर्तियां नाली में फेंकीं, स्थानीय लोगों में आक्रोश…