रायपुर में थाने से अपराधी फरार, सिपाही का हाथ छुड़ाकर शातिर चोर हुआ फरार, घटना के बाद मचा हड़कंप रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर पुलिस की लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां के माना थाने से चोरी का आरोपी सिपाही का हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी के बाद हड़कंप मच गया। फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी गयी है। उधर पुलिस अधिकारी अब इस घटना को लेकर कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे है। जानकारी के मुताबिक अनिल बघेल की शिकायत पर माना पुलिस ने शुक्रवार को चंदन चेलक और उसके साथी महेश जांगड़े उर्फ ब्लेड को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि दोनों ने धरमपुरा स्थित एक सूने मकान से करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी की चोरी की थी। गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को पुलिस दोनों को कोर्ट ले जाने की तैयारी कर रही थी। इस दौरान दस्तावेजी कार्रवाई के दौरान मौका पाकर महेश जांगड़े सिपाही का हाथ छुड़ाकर थाने से भाग निकला। बताया जा रहा है कि महेश और चंदन दोनों शातिर चोर हैं और पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया है और फरार आरोपी महेश की तलाश तेज कर दी है। इससे पहले तेलीबांधा थाना क्षेत्र का एक आरोपी कोर्ट से पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। Post Views: 143 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG ब्रेकिंग: एक और नक्सली गिरफ्तार, रायपुर से दबोचे गए नक्सली दंपति से मिला कनेक्शन… CG Encounter: कांकेर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर…