23 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 40 लोगों जैसे-तैसे कर निकला गया सुरक्षित नई दिल्ली:- गुरुवार सुबह मुंबई के अंधेरी वेस्ट में एक 23 मंजिला आवासीय बिल्डिंग में आग लग गई। इस घटना के बाद पूरे इस इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, गनीमत यह रही कि इमारत में से कुल 40 लोगों को बचा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि वीरा देसाई रोड पर कंट्री क्लब के पास सोरेंटो टावर में सुबह करीब 10 बजे लगी। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार, आग पर पूरी तरीके से काबू पाया जा चुका है। 40 लोगों का किया गया रेस्क्यू घटना को लेकर एक सिविक अधिकारी ने बताया कि 16वीं मंजिल के रिफ्यूज एरिए से सीढ़ियों के जरिए 30-40 लोगों को बचाया गया। वहीं, एक महिला समेत तीन अन्य लोगों को ब्रीदिंग अपैरेटस का इस्तेमाल करके 15वीं मंजिल के एक फ्लैट से सुरक्षित जगह पर ले जाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि आग से 10वीं और 21वीं मंजिल के बीच इलेक्ट्रिकलल शॉफ्ट में वायरिंग और दूसरे पार्ट्स, राउटर, शूरैक और अलग-अलग मंजिल पर डक्ट के पास लकड़ी के फर्नीचर पर असर पड़ा। Post Views: 186 Please Share With Your Friends Also Post navigation मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी CCM गणेश उईके समेत 6 नक्सली ढेर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, छत्तीसगढ़ में निकालेंगे पदयात्रा, धर्मांतरण के तीन कारण गिनाए